महिला कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

भिण्ड, 27 जुलाई। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पर हो रही ईडी की कार्रवाई और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।


इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदौरिया ने कहा कि ईडी बीजेपी की तानाशाह सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है, एक ही परिवार को दो सदस्यों को बार-बार समन भेजना सही नहीं है, वो भी एक ही केस में। श्रीमती सोनिया गांधी अभी हाल ही में कोरोना से पीडि़त रही हैं और 75 साल की वृद्ध महिला हैं, इससे पहले राहुल गांधी के साथ करीब 40 घण्टे पूछताछ हो चुकी है, देश में तानाशाह मोदी सरकार सत्याग्रह प्रदर्शन कर रहे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है, यह भी सही नहीं है। देश में इस इस समय बार-बार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, महिला सेवादल के अध्यक्ष रीना चौहान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, स्नेहलता जैन, नीलम भदौरिया, मुसरा काजी, ऊषा धाकरे, प्रमोद दीक्षित, राजमणि शर्मा, काजी रिजवान, अजय जैन, राहुल कुशवाह, अंकित तोमर, मनोज जैन, योगेश शाक्य, संजय यादव, दीपू दुबे, सूरजपाल सिंह राजावत आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।