वृक्ष रत्न सम्मान से अलंकृत हुए आजाद

शिकोहाबाद में हुआ वृक्ष रत्न सम्मान समारोह

भिण्ड, 01 दिसम्बर। शिकोहाबाद उत्तर प्रदेश में स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा वसुंधरा श्रंृगार युवा मंडल के अध्यक्ष हरेकृष्ण शर्मा आजाद एवं उनकी टीम को सोमवार को वृक्ष रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरेकृष्ण आजाद को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं सम्मान राशि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में संत जनू बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिकोहाबाद के प्रांगण में देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे हुए हजारों पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति में देश के एक दर्जन पर्यावरण प्रेमियों को वृक्ष रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरुण प्रकाश, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज, स्वामी हरिदास, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम भारत सरकार के सदस्य डॉ. रामकैलाश यादव, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य प्रो. अजब सिंह यादव, समिति के प्रबंधक/ सचिव विवेक यादव रुद्राक्ष मैन द्वारा वृक्ष रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
यहां बता दें कि वसुंधरा श्रृंगार युवा मण्डल पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के तहत कार्य कर रहा है वहीं जिले में 108 नक्षत्र वाटिका स्थापना के लिए अग्रसर है। आजाद की इस उपलब्धि पर प्रदेश एवं जिले के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया डॉ. नामदेव शर्मा, इंग्लिश गुरू नितिन दीक्षित, नीरज शर्मा, धर्मवीर यादव, राघव उपाध्याय, शौर्य प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, अमन तिवारी, सोनू बघेल, धीरज बघेल, गौरव जादौन, वैभव जैन सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।