पूर्व मंत्री आर्य ने रतवा में की सिद्ध बाबा की पूजा अर्चना

भिण्ड, 22 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य अपने एक दिवसीय गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ अंचल के दौरे पर आए। ग्राम रतवा में सिद्ध स्थान सीताराम महाराज की टेकरी पर चल रही भागवत कथा में सम्मिलित हुए और सिद्ध बाबा की पूजा अर्चना कर उनसे देश, समाज, परिवार की सुख, समृद्धि की मनोकामना मांगी। उनके साथ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, नप के पूर्व अध्यक्ष मरजाद सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, मेहबूब पठान, रईस अंसारी, रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, गुप्ता जाटव सरपंच, रामनरेश कुशवाह, सुल्तान सिंह मोर्य, रामू कुशवाह मीडिया प्रभारी, डॉ. बैताल सिंह गोड, जगत सिंह कुशवाहा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।