समाज के आग्रह पर पुरोहित परिवार ने मृत्युभोज न करने का लिया संकल्प

भोज की बजाय धार्मिक कार्यों में करेंगे खर्चा

भिण्ड, 21 नवम्बर। सामाजिक कुरीति के रूप में व्याप्त मृत्युभोज न करने की अनूठी पहल का उदाहरण अहरोली घाट खडेरी का पुरा से पुरोहित परिवार ने दिया है। दरअसल गत 17 नवंबर को मायाराम शर्मा, श्रीनिवास शर्मा (पप्पू) के पिता एवं मनीष शर्मा युवा कांग्रेस नेता, सुधीर ठेकेदार के दादा का निधन हो गया था।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत्युभोज जैसी सामाजिक बुराई को मिटाने का संकल्प लेकर कार्य कर रही ‘श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ’ की टीम एवं अन्य समाजसेवी पुरोहित परिवार के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे, ब्राह्मण संघ के प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे सहित सभी पदाधिकारियों ने पुरोहित परिवार से मृत्युभोज न करने का आग्रह किया, जिसका वहां मौजूद सभी लोगों ने समर्थन किया। लोगों ने कहा कि मृत्युभोज जैसी सामाजिक बुराई को आज सभी समाज नकारने लगे हैं हमें भी इस कुरीति को मिटाने का प्रयास करना चाहिए, इस पर पुरोहित परिवार ने सभी समाजसेवियों की बात मानकर सभी ने एकमत होकर मृत्युभोज न करने का संकल्प लिया।
पितृ मोक्ष के लिए कराएंगे धार्मिक कार्य
पुरोहित परिवार ने कहा कि मृत्युभोज फिजूलखर्ची है, मृत्युभोज की बजाय मृतात्मा को मोक्ष प्राप्ति हो उसके लिए हमें सभी संस्कार विधिविधान से करने चाहिए, मृत्युभोज में फिजूल खर्च करने की बजाय सामाजिक और धार्मिक कार्यों में करना चाहिए। हम मृत्युभोज की जगह भागवत कथा का आयोजन कर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयाश करेंगे। इस अवसर पर दिनेश मिश्रा ने भी कुरीतियों को मिटाने एंव मृत्युभोज की जगह धार्मिक कार्यों में पैसा खर्च करने पर जोर दिया, इस निर्यण की ग्रामीण वासियों ने भूरि-भूरि प्रंशसा की। इस दौरान मुख्य रूप से श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे, मायाराम पुरोहित, श्रीनिवास पुरोहित, दिनेश मिश्रा, सुदामा लाल, मौजीराम शर्मा, राजेश शर्मा, विकाश बरुआ, रामजुड़ावन भदौरिया, गुड्डू भदौरिया, प्रमोद बोहरे, मनीष पुरोहित, सुधीर शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।