मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

ग्वालियर, 28 जून। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दोपहर वायुयान द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत हुआ। उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना एवं ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह भी पधारे।
विमानतल पर नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी व कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, डीआईजी अमित सांघी व नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा टेकनपुर हैलीपेड पहुंचे। टेकनपुर में कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अगवानी की।