मप्र की राजधानी में होगी आशा, ऊषा, आशा सहयोगियों की दीपावली

भिण्ड, 03 नवम्बर। मप्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के चार माह बीतने के बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा वेतन वृद्धि न करने के विरोध में प्रदेश की आशा, ऊषा, आशा सहयोगी चार नवंबर को दीपावली के दिन राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त करेंगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मप्र आशा/ ऊषा, सहयोगिनी श्रमिक संघ की प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मी कौरव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दीपावली से पूर्व कर्मचारियों के विभिन्न तबकों को महंगाई भत्ता एवं वेतन वृद्धि का हिस्से का तोहफा देकर शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन सबसे कम वेतन में काम करने वाली, जान जोखिम में डाल कर काम करने वाली कोरोना योद्धा आशा, ऊषा एवं सहयोगी को सरकार ने कुछ नहीं दिया और न ही दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश की आशा, ऊा और सहयोगिनी बहनों को यह उम्मीद थी कि स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन को सरकार दीपावली से पहले जरूर पूरा करेगी। लेकिन मुख्यमंत्री भाई ने ऐसा नहीं किया, जोकि बेहद अन्यायपूर्ण है। जबकि बहुत से अन्य विभागों के कर्मचारी और कार्यकर्ताओं की बहुत सी मांगों को मान कर दीपावली का उपहार दिया गया है। मुख्यमंत्री के इस अन्यायपूर्ण व्यवहार के विरोध में चार नवंबर को दीपावली पर राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन करने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।