इन्दिरा गांधी ने भारत को विश्व गुरू की ओर अग्रसर करने के लिए लिए थे कई महत्वपूर्ण निर्णय : मानसिंह

एकता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल हमारे हृदय में हमेशा रहेंगे विराजमान

आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित

भिण्ड, 31 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर 31 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे खण्डा रोड से पैदल चलकर इन्दिरा गांधी चौराहे पर आयरन लेडी के नाम से विश्व विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाकर उनकी पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 31 अक्टूबर को 37 वीं पुण्यतिथि जिस पर सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि के साथ लोह पुरुष एकता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती भी मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनके उनके द्वारा देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई गई थी तब कहीं जाकर यह देश आजाद हो पाया था और उनका सबसे महत्वपूर्ण कार्य सभी को साथ लेकर चलना था जिसके कारण 31 अक्टूबर को उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कुशवाहा ने कहा कि दमदार छवि के चलते वल्लभ भाई पटेल के नाम के आगे सरदार शब्द जुड़ गया था आज सभी लोग उन्हें सरदार बल्लभभाई पटेल के नाम से जानते हैं एवं वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूम में देश की कमान संभाली थी। जिससे देश को एक नई दिशा मिली थी।

इतिहास के पन्नों में ‘दुर्गा’ नाम से जानी जाती है आयरन लेडी इन्दिरा

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गांधी को दुर्गा के नाम से जाना जाता है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कोई भुला नहीं सकता है उन्होंने बताया कि 1971 में गरीबी हटाओ वाले नारे के साथ इन्दिरा गांधी ने सत्ता में वापसी की थी जो कि एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित हुई थी, इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके दिखाए थे इससे इन्दिरा गांधी को पूरे देश ने सिर आंखों पर बिठा लिया था। उनके द्वारा पाकिस्तान पर भारी भरकम जीत राष्ट्र के लिए गौरव का विषय बन गई थी। मान सिंह कुशवाह ने बताया कि सन 1974 में भारत द्वारा पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण ने इन्दिरा गांधी का रुतबा देश व संसार में और बढ़ा दिया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दिरा गांधी द्वारा किए गए कई कार्यों को याद किया, वहीं उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, रॉकी तोमर राहुल सिंह कुशवाह, संजय भूता, डॉ. अनिल भारद्वाज, दीपू दुबे, विजय दैपुरिया, अरविंद अरेले, अजय शर्मा, अंशु यादव, बृजेन्द्र बघेल, राजू सिंह लोधी, गोविन्द शाक्य, बृजेश जैन, दर्शन सिंह तोमर, जितेन्द्र वर्मा, रेखा भदौरिया, वीरेन्द्र यादव, ममता मिश्रा, योगेश शाक्य, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, विवेक पचौरी, अरविंद सोनी, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप भारद्वाज, अहिबारन सिंह बघेल, राजवीर खन्ना, अमित शिवहरे, सतपाल अगरईया, रामबरन कुशवाह, राजेन्द्र परिहार के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।