भिण्ड, 06 फरवरी। दतिया जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कुशवाह का भाजपा मंडल मौ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान दतिया पहुंचकर शॉल श्रीफल, स्मृति स्वरूप छायाचित्र भेंटकर सम्मानित किया। स्वागत सम्मान करने वालों में मौ मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, फरेंद्र सिंह सिकरवार, धर्मेन्द्र सिंह राणा, सोनू खान, मुन्नालाल कुशवाह, नीरज सेन शामिल थे।
एप से घर बैठे देखें कृषि उपज के भाव
मौ। मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा संचालित एप के माध्यम से कृषक बंधु मप्र की किसी भी मण्डी में कृषि उपज के प्रचलित भाव की घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी देते हुए मौ कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव पप्पू शर्मा ने बताया कि कृषि उपज के विक्रय के इच्छुक कृषक इस एप के माध्यम से विक्रय भी कर सकते हैं। मण्डी बोर्ड द्वारा इस एप का प्रचार कृषकों के मध्य करने हेतु प्रदेश की सभी मण्डियों में कृषकों के पंजीयन किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक कृषक इस एप का लाभ उठा सकें।