भिण्ड, 03 फरवरी। गीता स्वाध्याय की श्रृंखला में सोमवार को गौतम ऋषि मैरिज गार्डन कुशवाह कॉलोनी में गीता स्वाध्याय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व गीता प्रतिष्ठान के जिला प्रभारी विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्ववलन कर स्वाध्याय पत्र का वाचन किया गया।
सुभाषित वाचन करते हुए अजय दुबे ने बताया कि क्षमा बलमशक्ताना शक्ताना भूषणम क्षमा, क्षमा वशीकृते लोके क्षमया कि न सिद्धयति अर्थात क्षमा निर्बलो का बल है, क्षमा बलवानों का आभूषण है। क्षमा ने इस विश्व को वश में किया हुआ है। क्षमा से कौन सा कार्य सिद्ध नहीं हो सकता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रघुराज दैपुरिया ने आत्मा का सुंदर निरूपण किया। उनके द्वारा साकार और निराकार ब्रह्म के बारे में बताया। जिज्ञासु गीता प्रेमियों द्वारा उनसे कुंभ के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने तर्क संगत एवं प्रामाणिक रूप से उदाहरण देकर उनकी शंका का समाधान किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से प्रतिदिन घर पर गीता का पाठ करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जेपी यादव संचालक इन्दिरा गांधी स्कूल ने अपने बडे भाई चंद्रप्रकाश यादव दादा की स्मृति में, उपेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी सरस्वती नगर ने अपने पिताजी आधार सिंह भदौरिया की स्मृति में, ऊषा यादव निवासी कुशवाह कॉलोनी ने अपने पति राजेश यादव राजू की स्मृति में, शैलेष सक्सेना निवासी हाउसिंग कॉलोनी ने अपनी माताजी मिथलेश सक्सेना की स्मृति में, अंकित बंसल निवासी हाउसिंग कॉलोनी ने अपने बाबा रमेश चंद्र बंसल की स्मृति में, अनुरुद्ध सिंह चौहान निवासी चतुर्वेदी नगर ने रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गीता की पुस्तके गीता स्वाध्याय मंडल भिण्ड को भेंट की। फूल मालाओं की व्यवस्था शैलेष सक्सेना ने की। प्रसाद की व्यवस्था में अमित त्रिपाठी सांई इण्डेन गैस ने की। बलदेव शर्मा ने स्वयं के गार्डन में मंच सज्जा, कुर्सी, पानी एवं साफ सफाई आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की। कार्यक्रम के अंत में रघुराज दैपुरिया एवं अजय दुबे ने आभार व्यक्त किया।