भिण्ड, 29 जनवरी:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा सनातनियों के महापर्व कुंभ पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भिण्ड परेड चौराहे पर युवामोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया एवं भाजपा अजा मोर्चा जिला महामंत्री शैलेन्द्र रीतौरिया के नेतृत्व में मल्लिकार्जुन खडगे का पुतला दहन किया गया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, रश्मि खटीक, डॉ. तरुण शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, भाजपा कार्यालय मंत्री सुरेन्द्र सोलंकी, सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, भिण्ड ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह तोमर, वनखण्डेश्वर मंडल के अध्यक्ष प्रिंस दुवे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवांकर सिंह भदौरिया, युवामोर्चा पीपरी मंडल अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह भदौरिया, मंडल महामंत्री आनंद सिंह भदौरिया, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित जैन, वीरसिंह भदौरिया, शेखर खटीक, सोनू यादव, पुलक जैन, सूरज बरुआ, अतुल पाठक सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।