भिण्ड, 01 जनवरी। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल मौ के महामंत्री संतोष यादव के पिताजी का निधन हो गया। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उनके निधन पर भाजपा अनु.जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, मंडल मौ के अध्यक्ष राम अख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, नप के पूर्व अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, फरेंद्र सिंह सिकरवार, अमृतलाल खटीक, ब्रजकिशोर परिहार कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव बाबा सहित कई लोगों ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।