सदस्यता अभियान में हर समाज के व्यक्ति को भाजपा की विचारधारा से जोडें : तोमर

-विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

रविन्द्र बौहरे

भिण्ड, 11 अक्टूबर। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शुक्रवार को मेहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के कार्यालय में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान में जुड जाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह सदस्य अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित समृद्ध और विश्व गुरू को स्थापित करने के लिए चलाया जा रहा है, इससे हमारे सत्ता और संगठन की ताकत हर समाज तक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाकर केन्द्र और प्रदेश और जिला और विधानसभा में हर बूथ पर अपनी संगठन की ताकत को मजबूती प्रदान करें।
कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे भारत में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इसमें सभी धर्म एवं सभी समाज बढ चढकर हिस्सा ले रहे हैं। इसी श्रृंखला में कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को पहुंचकर प्राथमिक सदस्य बनाकर लक्ष्य को आगे बढाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में सैकडों लोगों को भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि हम सभी घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की लोगों को सदस्यता दिलाएं एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाएं एवं समाज के हर वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाना है। अभी तक प्रदेश में एक करोड एवं देश में सात करोड लोग भाजपा से जुड चुके हैं, आगे भी हमारा सदस्यता अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में मप्र में हमारी संख्या 9.6 करोड थी इस बार हमारा लक्ष्य मप्र में 1.5 करोड सदस्य बनाने का लक्ष्य है, प्रथम चरण में हमने 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, दूसरे चरण में हम लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत आधार का काम करेगा, हम संगठन के निर्देशानुसार घर घर जाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा से जोडने का काम करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, उपेन्द्र राजौरिया एवं सुधा राठौर, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, कमल सिंह तोमर, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर, मुन्नी नरवरिया, कालीचरण शाक्य, पार्षदगण राकेश चौधरी, रमेश ओझा, गुलाटी गुर्जर के अलावा सुभाष राठौड, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर मंच पर उपस्थित थे।