भिण्ड, 11 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर्व के तहत सुनील वाल्मीकि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार को नगर पालिका के वार्ड क्र.26 बडी माता मन्दिर के सामने विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें बडी संख्या में लोगों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, आकाश राठौर, पवन वाल्मीकि, राकेश जाटव, अक्षय आदि लोगों ने सदस्यता अभियान में सहयोग प्रदान किया।
आयोजन समिति की बैठक रविवार को
गोहद। जनवरी 2025 में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गोहद द्वारा आयोजित 251 कुण्डीय महायज्ञ की तैयारियों की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजन समिति अध्यक्ष लालसिंह आर्य द्वारा 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गायत्री शक्तिपीठ पर बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।