सोनल बने अभा जैन पत्रकार संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष

भिण्ड, 04 अक्टूबर। अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक हिम्मत मेहता ऋतुराज बुडज्ञवनवाला, मुख्य सलाहाकर जवाहर डोसी, राजेश नाहर, संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने संघ की सहमति से प्रदेश महासचिव शिरीज्ञ सकलेचा द्वारा अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ का सोनल जैन को भिण्ड जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संघ के साथियों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि आप जिले में संघ को दिलों से दिलों को जोडते हुए नई ऊंचाईयां देंगे।
सोनल जैन के अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम जैन, अम्बाह उपाध्यक्ष पंकज जैन, मनोज जैन नायक, चौ. अभिनंदन जैन, मनोज जैन ने बधाई दी है। सोनल जैन ने अपने मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौंपे गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा व लगन से निर्वहन करते हुए जैन समाज की सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ जैन प्रतिभाओं को तराशकर उनको व्यापक स्तर पर प्रचारित व प्रसारित कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।