-विधायक कुशवाह ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
भिण्ड, 03 अक्टूबर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन को लेकर विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने सर्किट हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के ऐतिहासिक स्वागत एवं सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए खण्डा रोड पर पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता युवामोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, अजा मोर्चा, व्यापारी संघ एवं दुकानदारों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता के लिए खण्डा रोड पहुंचकर कार्यक्रम को सर्वव्यापी बनाएं और शहर में भाव स्वागत करते हुए उनकी अगवानी करें। सिंधिया जी के स्वागत के लिए नगर पालिका के पार्षदों एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी भी दी गई।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का इन स्थान पर होगा भव्य स्वागत
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का निर्धारित स्थानों पर कार्यकर्ता स्टाल लगाकर सदस्यता करेंगे और उनका स्वागत किया जाएगा। जिसमें दवोहा, लावन की पुलिया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा किसान मोर्चा, शास्त्री चौराहा, आर्य नगर, गिरराज पैलेस, बस स्टैण्ड, पेट्रोल पंप, जैन कीर्ति स्तंभ, डॉ. महेश्वरी वाली गली महिला मोर्चा, गिर्राज मांगलिक भवन चक्कर वाली पुलिया, जैन मन्दिर के सामने, जोधपुर मिष्ठान भण्डार के सामने, बौहरे कृषि के फार्म राधाकृष्ण मन्दिर आदि निर्धारित स्थानों पर स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल खण्डा रोड पहुंचेंगे।
बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि, प्रतिनिधि सुनील बाल्मिक, नपा उपाध्यक्ष भानु भदौरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन जैन, मण्डल अध्यक्षगण प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, अमित जैन, शेरू पचौरी, श्याम सिंह राठौर, शिवकिशोर सिंह राजावत, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, युवामोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस दुबे, सिद्धार्थ जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, देवेन्द्र जैन दाढी, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, विकास शर्मा, डॉ. तरुण कटारे, जिलामंत्री पिंकी शर्मा एवं रश्मि खटीक, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती पाठक, पूर्व सरपंच संगीता कौशल, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामअवतार शिवहरे, लवकुश परिहार, दशरथ भदौरिया, बडे भदौरिया, वीरेन्द्र कौशल आदि पार्टी कार्यकर्ता एवं पार्षदगण शामिल थे।