भिण्ड, 03 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोल्डन वल्र्ड रिट्रीट सेंटर ग्वालियर महाराजपुरा नवरात्रि का प्रथम दिवस पर नौ देवियों की चैतन्य झांकी का दरबार सजाया गया। जिसने सभी भक्तों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सेंटर की संचालिका बीके ज्योति ने कहा कि हम दूर-दूर तक पहाडों पर जाते हैं, देवियों के दर्शन करने। यहां पर साक्षात देवियों का दरबार सजाया गया है। जिसमें चैतन्य देवियों में दुर्गा देवी, सरस्वती देवी, वैष्णो देवी, लक्ष्मी देवी, गंगादेवी, गायत्री देवी, मीनाक्षी देवी, उमादेवी, संतोषी देवी, वेष्णो देवी ये सभी देवी शक्ति आज आप सबकी मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी करेंगी। आप सभी चैतन्य देवियों से आशीर्वाद अवश्य ही प्राप्त करें।
पोरसा सेवा केन्द्र संचालिका बीके रेखा ने चैतन्य देवियों के जयकारे लगाए, जिससे पूरा गोल्डन वल्र्ड सेंटर गूंज उठा। उन्होंने कहा कि हम सभी को नौ देवियों से नौ दिन एक-एक गुण को अपने जीवन में धारण करना है और इन शक्तियों को अपने अंदर धारण कर अनेक मनुष्य आत्माओं तक शक्तियों को शुभकामनाओं के रूप में चारों तरफ पहुंचना है। ताकि विश्व में शांति स्थापित हो। गोले के मन्दिर से पहुंचे बीके महेश ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गोदावरी कंपनी से मैनेजर फिरोज खान, यदुनाथ सिंह कर्नल, कृष्णा गुप्ता, बीके अर्चना, बीके महेश, बीके रामप्रसाद, बीके नंदराम आदि उपस्थित रहे।