कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म के महापुरुषों का आदर करती है : सोपत

कांग्रेस ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर किया नमन

भिण्ड, 20 अक्टूबर। महर्षि बाल्मीकि के जीवन दर्शन की यह विशेषता है कि उन्होंने समानता के उच्च आदर्शों को स्थापित किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी उसी समानता के उच्च आदर्शों पर चले और अंग्रेजों को देश छोडऩे पर विवश कर दिया था। कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों एवं उनके महापुरुषों का आदर करती है। ये बात कांग्रेस कार्यालय बीटीआई रोड पर बुधवार को जिला कांग्रेस द्वारा महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मेंं पूर्व विधायक सोपत जाटव ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ईरशाद अहमद की। कार्यक्रम की शुरूआत महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई।
पूर्व विधायक श्याम सोपत जाटव ने महर्षि बाल्मीकि को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव महापुरूषों, ऋऋषियों, मनीषियों के आदर्शों पर चलती रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईरशाद अहमद ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि एक महान ऋषि और महामानव थे। उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर ही देश व समाज आगे बढ़ सकता है। संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष संजय भूता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समानता के उच्च आदर्शों को स्थापित किया। उन्होंने ने कहा कि महापुरूषों को इसलिए याद किया जाता है ताकि उनसे प्रेरणा लेकर सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ें। हर समय में समाज में काल परिस्थितियों में महामानव ने जन्म लिया है जिससे भारतीय संस्कृति सभ्यता में मानवता का उद्भव हुआ।
कार्यक्रम के पश्चात बाल्मीक समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश सचिव गुड्डू बाल्मीक का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में आभार युवा नेता गोविन्द शाक्य ने किया। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह परिहार, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, ब्रजेन्द्र सिंह कल्लू, बलराम जाटव, राजबीर बघेल, कुलदीप भारद्वाज, अरविंद सोनी, गोविन्द शाक्य, योगेश शाक्य, जितेन्द्र वर्मा, राजवीर खन्ना, दर्शन सिंह तोमर, अशोक गुप्ता, रवि अर्गल, शिवम त्रिपाठी, सोहन तिवारी, भगीरथ सिंह कुशवाह, रूपेश पाथरे, राजेन्द्र खरे, जितेन्द्र जाटव आदि मौजूद थे।