गोरमी में होगा जैन मिलन का क्षेत्र क्र.दो का अधिवेशन

भिण्ड, 19 अक्टूबर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.दो की कोर कमेटी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने ग्रामीण शाखा जैन मिलन गोरमी पर भरोसा करके वर्ष 2021-22 के क्षेत्रीय अधिवेशन का आतिथ्य देने के लिए स्वीकृति दी है। उसके लिए जैन मिलन गोरमी भारतीय जैन क्षेत्र क्र.दो के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है। आप सभी साथियों की शुभकामनाएं और बधाईयों ने हम सभी का उत्साहवर्धन किया है, आप सभी का हृदय से आभार धन्यवाद व्यक्त करते है। गोरमी जैन मिलन के शाखा अध्यक्ष अजीत जैन बंटी एवं शाखा मंत्री संजीव जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हम जैन मिलन गोरमी की पूरी टीम की ओर से आप सभी पदाधिकारियों को पूरा भरोसा देते हैं कि आपने जो हमारी टीम को क्षेत्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ऊर्जा से संपन्न करेंगे।