– देवरी शक्ति केन्द्र पर एक दिन में बने 118 सदस्य
भिण्ड, 21 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान के तहत लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के नेतृत्व में दबोह मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सदस्य बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। आलम यह है कि दबोह भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही अपने-अपने शक्ति केन्द्रों, वार्डों में जन-जन तक पहुंच जाते हैं और अपना काम शुरू कर देते हैं। उनके इस जुनून को देखकर लगता है कि अब हर एक पदाधिकारी अपने खाते में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना लेना चाहता है। इसके लिए कार्यकर्ता दबोह के सभी शक्ति केन्द्रों के ग्रामीण अंचलों में उतर गया है। वहीं अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 118 सदस्य बनाने की खबर देवरी शक्ति केन्द्र से आ रही है, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभारी शिवराज यादव एवं सहप्रभारी भरत दीक्षित, भगवती दुबे बनाए गए हैं।
वहीं दबोह के अधिकांश कार्यकर्ताओं ने भी नवीन सदस्य बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को दबोह नगर के वार्ड क्र.11, 12, 13, 14 में युवा नेता परमाल सिंह गुर्जर अपने सहयोगियों के साथ वार्डों में पहुंचे और भाजपा के सदस्य बनाए। इसी तारतम्य में वार्ड क्र.नौ में पार्षद प्रतिनिधि अरविन्द विजपुरिया, शशांक बुधौलिया भाजपा के लिए नए मेहमानों का पंजीयन किया। वहीं बीसनपुरा, दावनी, रौनी, धनोरा, चिरावली गांव में दबोह मण्डल प्रभारी राजा यादव, धर्मेन्द्र कुरचानिया, प्रभारी कुलदीप यादव, सहप्रभारी शत्रुघ्न मिश्रा, सुजान यादव ने सदस्यता अभियान चलाया। नगर के वार्ड क्र.दो एवं आठ में भाजपा पार्षद लालता कुशवाह, सदस्यता प्रभारी शिवकुमार गोस्वामी, अंजनी कुरचानिया, अनुज मुदगल, पार्षद सुधीर तिवारी ने सदस्यता बनाने का काम जारी रखा। इसी क्रम में दबोह मण्डल के ग्राम डडुआ में धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, मुन्ना ठेकेदार, मुन्ना यादव, आयुष राजौरिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। दबोह मण्डल के बरुआ शक्ति केन्द्र प्रभारी राजेन्द्र गुर्जर, भाजपा नेता संतोष चौहान, राकेश यादव, रविन्द चौहान, महेश कुशवाह ने नए सदस्यों को पार्टी में जोडा। वहीं मुरावली केन्द्र पर प्रभारी केशव गुप्ता, रावसहाब गुर्जर ने लोगों को सदस्यता दिलाई। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दबोह मण्डल को तीन हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, साथ 200 सदस्य पर मतदान केन्द्र पर बनाना है। गौरतलब बात यह है कि विधायक द्वारा प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद ही सदस्यता महाअभियान को गति मिली है। दबोह मण्डल के कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए लगता है कि दबोह मण्डल अपना लक्ष्य पूरा कर लेगा।