– संगठन पर्व सदस्यता अभियान के निमित्त वर्चुअल बैठक आयोजित
भिण्ड, 19 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों अनुसार संगठन विस्तार हेतु वर्ष 2024 संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी अटेर विधानसभा के चारों मण्डल की बैठक आयोजित की गई। पूर्व मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने वर्चुअल बैठक को संबोधित कर क्षेत्र में चल रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु चर्चा की। वर्चुअल बैठक में अपेक्षित संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 चारों मण्डल की टोली के पदाधिकारी शामिल थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सहकारिता, लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत के सरपंच के प्रत्येक घर-घर में कार्यकर्ता पहुंचकर भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के समस्त कार्यकर्ता परिश्रम और पराकाष्ठा की भूमिका में भाजपा की प्राथमिक सदस्य बनने के लिए अपने लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। देश में 1500 राजनीतिक दल हैं, जिनमें भाजपा अपनी विचारधारा को लेकर चुनाव लडती है, छह साल में पार्टी अपना सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन का विस्तार करती है। हम सबको चुनाव की दृष्टि से अपने बुथ को फोकस करना चाहिए ताकि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत से जीत सुनिश्चित हो सके। प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम ही अटेर विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्य को आगे बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ काम करेंगे तो निश्चित ही हमें सफलता प्राप्त होगी।
पूर्वमंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोडा है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अटेर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर जाकर लाभार्थी, हितग्राही महिलाओं को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाकर अपनी ताकत को आगे बढने का काम करें। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को प्रारंभ करते हुए उनके खाते में 1250 रुपए की राशि पहुंचने का काम किया है। इस योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माह की प्रत्येक 10 तारीख को बहनों के खातों में राशि पहुंचने का काम कर रहे हैं। हम ऐसी बहनों को भी पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाकर महिलाओं के बीच अपनी ताकत को मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को प्रत्येक समाज की महिलाओं के बीच जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अटेर विधानसभा सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान जिले में प्राप्त करें, हम सब ऐसा कार्यकर्ता प्रयास करेंगे तो निश्चित ही हमारा लक्ष्य आपकी पराकाष्ठा के साथ पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि समय सीमा में अभियान को पूर्ण करें। सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता का उमंग और उत्साह दिखाई दे रहा है ऐसी ही ऊर्जा बनी रहे। सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को धार्मिक यात्राएं भी एक कराई जाएगी।
वर्चुअल बैठक में जिला उपाध्यक्ष/ मण्डल प्रभारी सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, गुरुदेव सिंह नरवरिया, आईटी सेल के प्रभारी राजपाल सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल, रायसिंह नरवरिया, भाजपा युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, ओमेन्द्र सिंह भदौरिया, संतोष सिंह तोमर, सरपंच धीरेन्द्र मोनू भदौरिया, अवधेश सिंह भदौरिया, मनीष राठौर परा, नंदकिशोर सिंह भदौरिया, ऋषिसिंह भदौरिया उदोतगढ एवं विधानसभा टोली के सदस्यता अभियान के समस्त पदाधिकारी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।