– योजना की राशि जोडकर शुरू किया खिलौनों का व्यवसाय
भिण्ड, 09 सितम्बर। मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। इसके कारण उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है। अब कोई भी बहना किसी पर आश्रित नहीं है। बल्कि अब कुछ परिवार बहनों की मदद से जरूर आगे बढ रहे हैं।
भिण्ड जिले के विकास खण्ड गोहद के वार्ड क्र.12 निवासी रेखा कुशवाह ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से हर माह मिलने वाली राशि 1250 रुपए को जोडकर उन्हीं पैसों का उपयोग करके बच्चों के खिलौनों की दुकान खोली है। इससे उन्हें रोजगार मिल गया और वो आत्मनिर्भर बन गई हैं। खिलौने की दुकान से प्राप्त आमदनी से रेखा कुशवाह घर खर्च चलाने, बच्चों की पढाई-लिखाई, छोटी-छोटी जरूरतें पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। मोहन भैय्या के कारण हम बहनों को बहुत मदद मिल रही खुद के पैरो पर खडे होने का सुकून समाज और परिवार में अपने वजूद की याद दिलाता है। इस योजना से रेखा कुशवाह और उनका परिवार बहुत खुश है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।