गोहद में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला आयोजित

भिण्ड, 27 अगस्त। भाजपा गोहद शहर की सदस्यता कार्यशाला 2024 की बैठक गोहद में किला रोड स्थित मां गायत्री स्कूल के संपन्न हुई, जिसमें भाजपा जिलामंत्री व मण्डल प्रभारी राधाकृष्ण शर्मा मुख्य वक्ता रहे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन ने एवं संचालन महामंत्री आशीष शर्मा ने किया। आभार भीकम कौशल ने व्यक्त किया।
कार्यशाला में सदस्यता महाअभियान 2024 को किस तरह से सफल बनाया जाए और जो लक्ष्य मिला है उसको किस तरह से पूर्ण किया जाए। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को प्राणपण से जुटकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को सफल बनाना है और अधिक से अधिक सदस्य संख्या बढानी है। सदस्यता कार्यक्रम का शुभारंभ एक सितंबर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मण्डल, शक्ति केन्द्र व बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान चलकर नए सदस्यों को बनाएंगे, इस अभियान में पुराने सदस्य भी अपनी सदस्यता अपडेट कराकर भाजपा के लक्ष्य को पूरा करेंगे। कार्यशाला में मण्डल सदस्यता प्रभारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव, सदस्यता टोली सदस्य भगत तोमर, ओमप्रकाश कुशवाह, विद्याराम शेजवार, मदन श्रीवास, रिंकू भटेले, राधेश्याम गौड, राम भटेले, सुमन गुप्ता, प्रतिभा सोनी, उमा राठौर, दशरथ घुरैया, विवेक शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, चन्द्रशेखर शर्मा, गिर्राज शर्मा, पिंकी सगर, दिनेश श्रीवास, विनोद माहौर, मयंक कांकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।