राजवीर अभा कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

भिण्ड, 12 अक्टूबर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश मप्र कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रपुरी गोस्वामी द्वारा भिण्ड जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के सहमति से राजवीर खन्ना को अखिल भारतीय कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ज्ञातव्य रहे कि राजवीर खन्ना काफी समय से संगठन के प्रति ईमानदारी एवं लगन शील तरीके से मेहनत कर रहे थे। जिसको देखते हुए संगठन ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। वहीं राजवीर ने कहा कि हम इस दायित्व को संपूर्ण निष्ठा भाव से निभाएंगे एवं संगठन को मजबूत करने का भरपूर प्रयास करेंगे। इस मनोनयन पर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नवनियुक्त समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर रणजीत सिंह गुर्जर, नगर अध्यक्ष संजय भूता, अशोक गुप्ता, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, पिंटू शर्मा, योगेश शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, अरविंद सोनी, रामगोविन्द सिंह राजावत, अमित शिवहरे, विपिन, अरविंद निगम, विक्की, उमाशंकर, देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।