-प्रशासन द्वारा लहार में कांग्रेस की सभा के कार्यक्रम की मिली अनुमति
भिण्ड, 07 अगस्त। आगामी नौ अगस्त को लहार में होने वाले कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन के लिए जिस स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति चाही गई थी, उस स्थान पर किसी कारणवश अनुमति नहीं मिल सकी। किंतु अब लहार के नवीन बस स्टैण्ड टेलीफोन एक्सचैंज के पास कार्यक्रम की अनुमति मिल गई है। यह जानकारी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने दी।
कुशवाहा ने बताया कि लहार के जंगी प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और यहीं से कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध का शंखनाद करेगी। जिले की लहार में नौ अगस्त को कांग्रेस पार्टी का जंगी प्रदर्शन होने जा रहा है। जिसमें कांगे्रस के राष्ट्रीय महा सचिव व प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, सांसद विवेक तन्खा, सांसद अशोक यादव, पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया, गोहद विधायक केशव देसाई सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। लहार के जंगी प्रदर्शन में जिलेभर से बडी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलत होंगे।