भिण्ड, 19 जुलाई। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के सानिध्य में प्रदेश व्यापी वृहद पौधारोपण विशेष अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अपर जिला न्यायाधीश राकेश बंसल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य भिण्ड चन्द्रगुप्त मौर्य, सरपंच ग्राम पंचायत मसेरन भूरीदेवी जाटव द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय मसेरन में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा रविन्द्र कुमार बांगरे, प्राचार्य शा. हाईस्कूल मसेरन जितेन्द्र दोहरे, प्रधानाध्यापक सईद खान एवं उपयंत्री जनपद पंचायत लहार आरके पटेल सहित ग्राम के नागरिकगण व शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित था।
ज्ञातव्य हो कि हमारे देश में प्रति व्यक्ति वृक्षों की संख्या विश्व में सबसे कम है। प्रत्येक पांच वर्ष में हमारा पर्यावरण एक डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म हो जाता है। अब तक सामान्य तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसलिए पौधे लगाकर ही उच्च तापमान से मुक्ति मिल सकती है। इसी बात को ध्यान में रखकर मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।