जस्टिस शील नागू होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य न्यायाधीश।

साल 1987 में एक वकील के रूप में की थी शुरुआत

जबलपुर 22मई:- जस्टिस शील नागू मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलीमथ 24 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

न्यायमूर्ति शील नागू का जन्म 1 जनवरी, 1965 को हुआ था. 5 अक्टूबर, 1987 को एक वकील के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय में वकील के रूप में नागरिक और संवैधानिक पक्षों पर प्रैक्टिस की। उन्हें 27 मई 2011 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 23 मई 2013 को वे स्थायी न्यायाधीश बने।