शिक्षक प्रशिक्षण से होगा छात्रों का समग्र विकास : महेश्वरी

विद्या भारती की भोपाल में आयोजित एनईपी-20 कार्यशाला में भिण्ड के पदाधिकारी भी हुए शामिल

भिण्ड, 06 अक्टूबर। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर गई। इस प्रांतीय कार्यशाला में भिण्ड जिले से राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अवधेश सिंह बघेल, राहुल तिवारी शामिल हुए।

कार्यशाला में भिण्ड से पहुंचे पदाधिकारी

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है। जग सिरमौर बनाएं भारत, इसके लिए हम शिक्षकों की जिम्मेदारी ज्यादा है। हमें संपर्कित ग्राम, स्वभाषा, स्वदेशी, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास पर जोर देना होगा। प्रांत प्रमुख ओमप्रकाश जांगलवा ने मूल्यांकन/ आंकलन, विद्यालय परिसर विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि एनईपी-20 के तहत छात्रों का समग मूल्यांकन होगा। प्रांतीय सचिव वीरेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य है कि हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक प्रशिक्षित हो जाएं। कार्यशाला में देवकीनंदन चौरसिया, राजेन्द्र सिंह परमार, नारायण चौहान, राजेश तिवारी का दिशादर्शन भी प्राप्त हुआ।