फैशन टेक्नोलॉजी में गोहद की बेटी ने किया नाम रोशन

देश में 11 बच्चों का हुआ चयन, राष्ट्रपति देंगे दो लाख की स्कॉलरशिप

भिण्ड, 06 जनवरी। नेशनल ऑफ फेशन टेक्नोलॉजी नई दिल्ली के माध्यम से भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय (हस्त शिल्प) द्वारा साबी निगोतिया पुत्री संगीता-संजीव निगोतिया को इंटर्नशिप के लिए दो लाख रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की गई है।
भारत में 11 विद्यार्थियों को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाना है। मध्य प्रदेश में यह दो बच्चों को दी गई है। निगोतिया को यह राशि फरुखाबाद में जारी जरदोजी हस्त शिल्प कला के संरक्षण एवं विकास हेतु प्रदान की जाएगी। वह एक ऐसे विषय पर कार्य कर रही है, जो हस्तशिल्प कला में एक प्रमुख स्थान रखती है, जो जरी जरदोजी के नाम से विख्यात है। यह कला भारत में अपने अस्तित्व की लडाई लड रही है। उसके संरक्षण एवं विकास हेतु भारत सरकार इस प्रयास किए जा रहे हैं।