महामृत्युंजय तीर्थक्षेत्र चंबल का वार्षिक मेला महोत्सव आयोजित

भिण्ड, 02 अक्टूबर। चंबल के तट पर विराजमान मरसलगंज गौरव आचार्य श्री सौभाग्य सागर महाराज, उपाध्याय दयाऋषि सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान के ऊपर जलधारा वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह भगवान का महामस्तकाभिषेक पूजन आदि के पश्चात महामृत्युंजय विधान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सौभाग्य सागर महाराज ने कहा कि यह वह क्षेत्र है जहां कभी बागियों की गोली गूंजा करती थी, यहां आने से लोग डरते थे। आज यहां पर संतों की वाणी और भक्तों द्वारा जयकारा बोला जा रहा है, इस भव्य और विशाल क्षेत्र के विकास के लिए सकल समाज का विशेष सहयोग मिल रहा है। दोपहर की सभा में भगवान की शोभायात्रा मन्दिर परिसर में निकाली गई तत्पश्चात भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।