यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौ में मनाया जश्न

भिण्ड, 11 दिसम्बर। मप्र के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहन यादव को मप्र का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मौ नगर में सोमवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोलंबर चौराहा मौ पर आतिशबाजी चलकर जश्न मनाया एवं मिष्ठान वितरण कर लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर उदयवीर सिंह यादव, पूर्व शिक्षक लाखन सिंह यादव, मानसिंह यादव, हीरासिंह यादव पत्रकार, वीरेन्द्र सिंह यादव पार्षद, सज्जन सिंह यादव, मरजाद सिंह यादव, लखुरे सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, गजेन्द्र सिंह और टिल्लू परिहार संतोष यादव, दिलीप चौधरी, रामजी यादव, वेदराम यादव, ब्रजकिशोर परिहार, रामू कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, रामअख्तियार गुर्जर, छत्रपाल जाटव, रवि बघेल, सुंदरलाल यादव, सुल्तान पार्षद, रेशम सिंह यादव, सोनू खान, धनवीर यादव, राजू मिश्रा, रामकिशन यादव, अजय अग्रवाल, हरेन्द्र गुर्जर, डॉ. बृजमोहन यादव, मुकेश यादव, शिवराज यादव, राहुल श्रीमाली आदि जश्न में शामिल रहे।