संस्कृति एवं धर्म की रक्षा हेतु अपनाएंगे आध्यात्मिक जीवन : चौधरी

सेवानिवृत्त लेब टेक्नीशियन चौधरी का विदाई समारोह आयोजित

मेहगांव। नगर के कृत्रिम गर्वाधान केन्द्र मेहगांव के लेब टेक्नीशियन अशोक चौधरी की सेवानिवृत्ती पर विभाग के कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। जिसमें अशोक चौधरी को पुष्प मालाएं पहनाकर उपहार भेंट किया। विदाई समारोह में मुख्य रूप में वैटनरी सर्जन डॉ. प्रिया शुक्ला उपस्थित रहीं।
उन्होंने बताया कि अशोक चौधरी हमारे कार्यालय के ईमानदार कर्मचारी हैं और उनके अनुभव से हम सब ने बहुत कुछ सीखा है। चौधरी साहब पूर्व में कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही उनको असाधारण उत्साह एवं उच्च कोटि की सेवाओं लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा कांस्य पदक से सम्मानित किया गया था। इसी मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद संस्कृति एवं धर्म रक्षा हेतु आध्यात्मिक जीवन को अपनाएंगे। विदाई समारोह में वीके शर्मा, रामसिया शाक्य, आनंद तिवारी, रीमा मित्तल, वीरसिंह नावरिया, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. रामकुमार महेरे, रवि वैश्य, कुबेर सिंह नरवरिया, अटल बाथम, अरविन्द राठौर, शिवशंकर सिंह, मेघनाथ सिंह, प्रमोद शर्मा, रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।