प्रदेश में अब आतंकी शासन का होगा अंत : दिग्विजय सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल भदौरिया के समर्थन में गोरमी सभा आयोजित
भिण्ड, 15 नवम्बर। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया के समर्थन में बुधवार को गोरमी नगर में राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलेट ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह भी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते सचिन पायलेट कहा कि मप्र में आतंकी शासन का अब अंत होगा। यहां की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी यहां पर डटी हुई है, जो अपनी निरंकुश शासन बनाए हुए हैं। इस पर अंकुश लगा आप जरूरी है। तभी आमजन को लाभ मिलेगा।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लोगों से अपील कि मप्र में कांग्रेस ने न केवल वादे किए बल्कि अपना वचन दिया है। कांग्रेस जो वचन देती है, वह वचन निभाती भी है। लेकिन एक तरफ घोषणा वीर सरकार हमारे मुखिया शिवराज लगातार अपने आप को मामा कहते हैं। ना तो यहां पर भांजी सुरक्षित है और ना ही भांजे। उन्होंने कहा कि मप्र में एक वह समय था, जब हमने पंचायती राज की नींव रखी थी। जनपद पंचायत से लेकर के जिला पंचायत तक को चाहे वह संविदा शिक्षक की भर्तियां हो या फिर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की भर्तियां। सारा अधिकार प्राप्त था लेकिन दूसरी ओर इस आतंकी शासन के बनते ही न केवल ही अधिकार छीन लिए गए बल्कि, प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर लाखों रुपए की लूट फरोख्त होने लगी। जिससे न केवल हमारे युवा रोजगार से वंचित रहे बल्कि उन्हें कई सारी आर्थिक हानि का भी सामना करना पडा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कांग्रेस पार्टी ने किया था। लेकिन मप्र में भाजपा की सरकार बनते ही यह सारी योजनाएं बंद कर दी। अभी भी समय है और इस बदलाव को आप ही ला सकते हो। इस दौरान मंचासीन नेतागणों ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
गोहद से कांग्रेस प्रत्याशी देसाई ने किया मौ नगर में जनसंपर्क
मौ। चुनाव प्रचार समाप्ति के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई ने अपने लाव लश्कर के साथ मौ नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से बोट मांगें। जनसंपर्क के दौरान देसाई का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया।