गोहद में बसपा कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

भिण्ड, 14 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बसपा के सत्यज्योति मंते महाराज, पूर्व लोकसभा प्रभारी बसपा पूरन सिंह जाटव, वार्ड मेम्बर माहो विजय सिंह, सेक्टर अध्यक्ष बसपा माहो देवेन्द्र सिंह गर्ग, विधानसभा सचिव बसपा संजय करसोलिया, बालकृष्ण उचडिया ने गोहद विधानसभा प्रत्याशी लालसिंह आर्य, विधानसभा प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय, कमल सिंह तोमर, निहाल सिंह राणा मेहताब सिंह गुर्जर, अविनाश भटेले के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यहां भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।
गोहद में भाजपा का महाजनसंपर्क आज
गोहद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य द्वारा 15 नवंबर दोपहर 12 बजे महाजनसंपर्क किया जाएगा। महाजनसंपर्क भाजपा चुनाव कार्यालय से आरंभ होगा। जिसमें गोहद नगर के समस्त कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह निर्णय नगर मण्डल, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, युवामोर्चा, किसान मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ आदि की संयुक्त बैठक में हुआ।