कांग्रेस नेता सैय्यद अशरफ अली के निधन पर जताया शोक

भिण्ड, 08 नवम्बर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बीस सूत्रीय समिति में सदस्य रहे मौ निवासी सैय्यद अशरफ अली नेताजी का 85 वर्ष की आयु में बुधवार की सुबह निधन हो गया। उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में दफन किया गया। उनके निधन पर मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व विधायक रणवीर सिंह जाटव, गोहद कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई, कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री डॉ. प्रेमनाथ शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी, दिलासराम यादव नेताजी, आजादनवी कुरैशी, इकबाल पठान, इरशाद पठान, नन्हेराजा गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, रामनिवास सोनी, मनोहर सिंह गौर, रमेश राठौर पत्रकार, जाहिद खां सहित अनेक लोगों ने शोक जताया है।