भिण्ड, 07 नवम्बर। कार्तिक कृष्ण पक्ष के दूसरे मंगलवार को हजारों श्रृद्धालु डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए दंदरौआ धाम पहुंचे। यहां महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया।
महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि जैसी हमारी दृष्टि होती है, हमें सृष्टि भी वैसी ही दिखती है मनुष्य जब संसार को अपनी दृष्टि से देखता है तो उस मनुष्य को संसार उसी प्रकार का दिखाई देता है। अगर मनुष्य भक्ति मार्ग का है तो उसे संसार में भक्तिभाव के मनुष्य दिखेंगे, अगर मनुष्य दुष्ट है तो उसे संसार में दुष्टता ही नजर आती है जिस मनुष्य पर राम की कृपा होती है उसके लिए विष भी अमृत बन जाता है उस मनुष्य का दुश्मन भी दोस्त बन जाता है। इस मौके पर रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, रामनिहोर जोशी सहित अनेक श्रृद्धालु मौजूद रहे।