विधानसभा चुनाव को लेकर शहर जिला एवं नगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित

भिण्ड, 23 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भिण्ड विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चौ. राकेश सिंह, शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी चौ. राकेश सिंह ने कहा कि भिण्ड विधानसभा की जनता ने उनको चार बार चुनकर विधानसभा में भेजा है, जब भी वह विधानसभा में चुनकर गए हैं तब तक विकास कार्य किए हैं। गौरी सरोवर वाली रोड, संतोषी के माता मन्दिर वाली रोड, धनवंतरी कॉम्प्लेक्स, भिण्ड के सभी चौराहा पर महापुरुषों की मूर्तियां, जिला अस्पताल में आईसीयू का निर्माण और न्यू ओपीडी भवन का शिलान्यास उनके प्रयासों से हुआ है। भिण्ड में सीवर लाइन की योजना को भी उन्होंने ही मंजूर कराया और आने वाले चुनाव में विधायक चुने पर भिण्ड में अन्य विकास कार्य भी कराएंगे।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह और 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, किसानों का कर्ज माफ होगा, 100 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी और 200 यूनिट के आधे पैसे लगेंगे, किसान आंदोलन में किसानों पर लगे मुकद्दमे वापस होंगे। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने किया।
बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पानसिंह सुमन, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, सीमा शर्मा, प्रदीप जैन गुड्डा, विजय दैपुरिया, प्रमोद दीक्षित पीसी, नईम पठान, पंकज त्रिपाठी, रहीस खान, स्नेहलता जैन, रतन चंद जैन, दर्शन सिंह तोमर, संजीव बरुआ, सोनू सेंथिया, दीपचंद तिवारी, गोविन्द राजावत, अनीश कुरैशी, शैलू कौशल, विनोद जाटव, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, नरेश सिंह, मन्नूसिंह, सुनील सिंह, सतपाल अगरिया, कमलेश सुमन, राजवीर खन्ना, रामजीलाल शाक्य, आनंद शाक्य, संजय शर्मा, रामप्रकाश जाटव, गंगाराम जाटव आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

मौ में कांग्रेस प्रत्याशी देसाई ने किया जनसंपर्क

मौ। गोहद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई सोमवार को मौ ब्लॉक के ग्राम किटी, जारेट, अंधियारी, अंधियारीखुर्द, मोहदीपुरा, असोहना में जनसंपर्क कर कांग्रेस के लिए बोट मांगे। देसाई का जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा  स्वागत किया गया।