जिले में 823.3 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 26 सितम्बर। भिण्ड जिले मं गत एक जून से 26 सितंबर तक 823.3 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 1018.2 मिमी, अटेर में 815 मिमी, मेहगांव में 788 मिमी, गोहद में 782 मिमी, लहार में 913 मिमी, रौन में 741 मिमी, मिहोना में 785 मिमी, मौ में 768 मिमी एवं गोरमी में 801 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 823.3 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में रविवार की वर्षा भिण्ड में 30 मिमी, अटेर में तीन मिमी, मेहगांव में 25 मिमी, गोहद में 10 मिमी, लहार में छह मिमी, रौन में 17 मिमी एवं गोरमी में 48 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 15.4 मिमी है।