विकास और प्रगति के लिए लहार से चुनें भाजपा का विधायक : शिवराज सिंह

लहार में जनसभा एवं रोड शो के माध्यम से भाजपा को जिताने के लिए मांगे वोट और चुनावी सभा में जनता से समर्थन

भिण्ड, 15 अक्टूबर। आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले की विधानसभा क्षेत्र लहार पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा गुड्डू के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लहार में शुक्ला पेट्रोल पंप पीएचई ऑफिस से पटेल गार्डन तक दो किमी तक रोड शो किया, जिसमें हजारों लोगों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। रथ पर पार्टी प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा गुड्डू भी मौजूद रहे और उन्होंने विकास लिए भाजपा को जितने हेतु जनता से समर्थन मांगा।
्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा के समर्थन में जनसभा में को संबोधित करते हुए कहा कि लहार क्षेत्र में कांग्रेस नेता के अत्याचारों को आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव के महायुद्ध में उखाड फैंकें। उन्होंने कहा कि लहार क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा को जिताकर भोपाल विधायक बनाकर पहुंचाएं, मैं क्षेत्र के विकास की गारंटी लेता हूं, लहार के विकास की तस्वीर बदल दूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास की गंगा बहाई है, सडकों का जाल बिछाया है, सैनिक स्कूल से लेकर के मेडिकल कॉलेज आदि की सौगातें देकर विकास को गति प्रदान की है। कांग्रेस ने एक भी बडा बादा पूरा नहीं किया, वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस के कमलनाथ को हमारे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हटाकर मप्र में भाजपा की सरकार को स्थापित करते हुए विकास को आगे बढने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि लाडली बहन योजना की बहनों को मैंने उनके खातों में 1250 रुपए की राशि पहुंचाई है, अब इसको धीरे-धीरे तीन हजार कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के नेता लाडली बहन योजना को बंद करने के लिए निर्वाचन आयोग में शिकायत कर रहे हैं, ऐसे लोगों से हमें सावधान रहना है। किसानों के लिए सम्मान निधि पहुंचाई जा रही है। चंबल क्षेत्र के विकास को आगे बढाने के लिए अटल चंबल एक्सप्रेस वे योजना को हमने प्रारंभ किया, जिसमें बीहडी क्षेत्र को समतल करते हुए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाई जा रही है।
लहार की जनता की सुरक्षा मेरे कंधों पर : अम्बरीश
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य लहार से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस नेता डॉ. गोविन्द सिंह के अन्य अत्याचारों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं होने देगी। मैं आपकी सुरक्षा की गारंटी अपने कंधों पर लेता हूं। उन्होंने कहा कि अभी तक 35 साल से लहार क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के अन्य अत्याचारों को एकजुट होकर हमें 17 तारीख को होने जा रहे चुनावी महायज्ञ में प्रत्येक बूथ से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं और लहार से भाजपा का विधायक बनकर आशीर्वाद प्रदान करें। विकास के लिए मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा।
सभा को जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष हृदेश सिंह कुशवाह, अंजनी कुरचेनिया, विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदराम सिंह बघेल एवं आभार लाइक सिंह कुशवाह ने व्यक्त किया।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे, डॉ. विनोद तिवारी, नृपेन्द्र सिंह जूदेव, दीपक सिंह राजावत, देवेन्द्र उपाध्याय, अनूप त्यागी, विकास बौहोरे, चित्रा शर्मा, नीलम शर्मा, केशव प्रसाद गुप्ता, दिनेश शुक्ला, संजीव चौधरी, कप्तान सिंह कौरव, राजेश गौरव, राकेश महाते, संजीव नायक एडवोकेट, विकास एडवोकेट, अरविंद दुबे, जिलामंत्री शिवप्रताप सिंह राजावत, डॉ. एसके राजौरिया मंच पर उपस्थित थे।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
लहार विधानसभा चुनाव कार्यालय के उदघाटन अवसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पार्टी का अंग वस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया और पार्टी को जितने के लिए लहर से उन्हें संकल्पित किया। भाजपा में शामिल होने वालों में बैनसिंह भदौरिया, हवलदार सिंह राजावत, दिलीप सिंह राठौड, संतोष विश्वकर्मा, गोटन वर्मा, सरनाम सिंह भदौरिया, रविन्द्र सिंह भदौरिया, सुल्तान सिंह भदौरिया, लाखन सिंह भदौरिया, सूबेदार सिंह भदौरिया, अवलाख सिंह भदौरिया, संतोष सिंह भदौरिया, लाखन सिंह भदौरिया, जिला सत्येन्द्र सिंह राठौड, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, अरविंद सिंह राठौड, राघवेन्द्र ओझा, रामकुमार शाक्यवार, मोहन सिंह राजावत, जावेद विश्वकर्मा, घनश्याम शाक्यवार, शंकर वर्मा, सुनील विश्वकर्मा, विमल शिवहरे, चंद्रेश शर्मा, अनुरोध सिंह राजावत, उमेश तिवारी, ऊषा ब्रह्मप्रकाश दोहोरे, भीकम सिंह पचोखरा, पप्पू सिंह, विनोद सिंह राठौड, कल्लूसिंह राजावत, नागेन्द्र सिंह सरपंच, प्रबल पाल, हरिसिंह राजावत, राजकुमार सरपंच, मनोज यादव, ओमप्रकाश मिश्रा, वीरेन्द्र दूरबार, प्रमोद दुबे, राजवीर सिंह तोमर, राजू कुशवाहा, रामचरण परिहार, ऋषि सिंह राजावत, संजय सिंह राजावत, तेजसिंह राजावत सुंदरपुर, आनंद सिंह राजावत, आकाश यादव, रामकुमार उर्फ घुटाई आदि प्रमुख हैं।