लहार के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विनोद तिवारी हुए भाजपा में शामिल

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने किया भाजपा परिवार में शामिल

भिण्ड, 14 अक्टूबर। लहार विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं मातृभूमि सेवा मिशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने दीनदयाल परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
डॉ. विनोद तिवारी को भाजपा में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे के साथ दीनदयाल परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कार्यालय प्रमुख भगवानदास सबनानी एवं कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की राष्ट्रवादी नीति से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। अब पूरे तन-मन एवं समर्पण के साथ भाजपा को मजबूत करने का कार्य करूंगा। डॉ. तिवारी ने कहा कि लहार में भारतीय जनता पार्टी की विजय निश्चित है, इस बार अच्छे अच्छों का घमण्ड टूटेगा और भाजपा की विजय पताका लहराएगी।