जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी आर्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 14 अक्टूबर। गोहद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य का शनिवार को जनसंपर्क के दौरान मौ नगर में अल्प संख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सोनू खान ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास पर फूलमाला पहनाकर एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
इस मौके पर लालसिंह आर्य ने कई कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके साथ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, जिलामंत्री फरेन्द्र सिकरवार, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पिछला वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, मौ नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज कुशवाह, गोहद जनपद उपाध्यक्ष धर्मवीर जाटव, पार्षद सुल्तान मौर्य, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यार गुर्जर, जिला संयोजक रामू कुशवाह, चितौरा मण्डल उपाध्यक्ष रामनिवास कौशल, युवा नेता अनिल वर्मा, पूर्व सरपंच मिस्त्री कुशवाह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामनिवास यादव, पार्षद प्रमोद यादव, वकील यादव,  रघुराज गुर्जर, बशीर खान, गनी खान, अरशद खान, समीर खान, विकास यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।