सीतलानी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई

भिण्ड, 11 अक्टूबर। मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ में अजय सीतलानी को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्त पर मप्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही अपेक्षा की है कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी गठित करके सेनानी परिवारों के अधिकारों व सम्मान के लिए कृतसंकल्पित होंगे।
बधाई देने वालों अशोक सोनी ‘निडर’, ओमप्रकाश कुशवाह, मदन मोहन पालीवाल, सुनील शर्मा, उमा शर्मा, आशुतोष शर्मा, धर्मेन्द्र भदौरिया, रविन्द्र बौहरे, श्रेयांश लोहिया, राकेश चौरसिया, अनिल भारतीय, अरविन्द वाजपेई, मीनू शर्मा, गिर्राज दण्डोतिया, विजय महाजन, मुन्नालाल कश्यप, डॉ. मुनीन्द्र नाथ दत्त, अखलेश सोनी, करुणा गुप्ता, गीता दीक्षित आदि प्रमुख है।