भिण्ड, 28 सितम्बर। गोरमी नगर में इन दिनों जल विहार महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में भाग लेने आईं महिलाओं और बच्चों ने इसका लुफ्त उठाया। इसके साथ ही स्वयं महिलाएं यहां दुकान सजाएं नजर आईं। गोरमी व आस-पास के कई क्षेत्रों से लोगों ने यह शिरकत की।
इस महोत्सव में गोरमी नगर परिषद के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां खास बात यह रही कि महिलाएं दुकान सजाकर व्यापारी की भूमिका में नजर आईं। इसके चलते खरीददारी करने महिला खरीददारों की भीड उमडी। यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस जल विहार महोत्सव में आभूषण, कपडे, घर गृहस्थी का सामान आदि की दुकान सजी हैं। इस आयोजन से नगर में चहल पहल दिखाई दे रही है। मेला में झूला भी लगाएं गए हैं, जो महिलाओं व बच्चों को रिझा रहे हैं। इसके अलावा चाट और सॉफ्टी की दुकानों पर भी भीड उमड रही है।