कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन, बसों एवं निजी वाहनों से 30 हजार कार्यकर्ता भोपाल रवाना

भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी

भिण्ड, 24 सितम्बर। पं. दीनदयाल की जयंती 25 सितंबर के अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ताओं का महाकुंभ आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ में शामिल होने के लिए भिण्ड जिले से 30 हजार कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन, निजी वाहनों और बसों से भोपाल के लिए रवाना हुए। टे्रन को पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं को भोपाल के लिए रवाना करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. रमेश दुबे एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र राजौरिया, डॉ. तरुण शर्मा, शिवप्रताप सिंह राजावत, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, श्याम सिंह राठौड, शेरू पचौरी, शिवकिशोर सिंह, सनी सिंह राजावत विशेष रूप से मौजूद थे।
भाजपा मप्र द्वारा 24 बोगी की एक विशेष ट्रेन की जिला भिण्ड के कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था की गई। यह ट्रेन आरक्षित श्रेणी की व्यवस्था से युक्त है। जो रविवार को भिण्ड से रवाना हुई और सोमवार 25 सितंबर की सुबह भोपाल पहुंचेगी। इसमें जिले के 1480 मतदान केन्द्रों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में व्यवस्था हेतु प्रभारी बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को अगर कठिनाई होती है तो वह अपने-अपने विधानसभा के प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं। भोपाल में सभी के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने कार्यकर्ता महाकुंभ की आवास व्यवस्था हेतु प्रभारी की घोषणा की है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र भिण्ड राघवेन्द्र सिंह भदौरिया मोबाइल नं.9977366553, विधानसभा क्षेत्र अटेर श्यामसुंदर सिंह नरवरिया मोबाइल नं.97546226655, शिवमंगल त्रिपाठी मोबाइल नं.99264-85669, विधानसभा क्षेत्र मेहगांव जिलामंत्री राजकुमार जैन मोबाइल नं.9893612280, विधानसभा क्षेत्र गोहद धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर मोबाइल नं.9926237770, विधानसभा क्षेत्र लहार मनोज शास्त्री मोबाइल नं.73549-13400 पर कार्यकर्ता संपर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें आवास व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कठिनाइयां ना हो।
महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी रवाना

कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन के नेतृत्व में सैकडों महिला कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्पेशल ट्रेन से रवाना हुईं। जिसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी, सीमा शर्मा, जिला महामंत्री आरती पाठक, संगीत कौशल, रूबी चौहान, पूर्व जिला महामंत्री अनीता चोपडा, जिला उपाध्यक्ष विनीता सोनी, पार्वती बाथम, सरोज पाण्डे, कमलेश जुनेजा, सुनीता गर्ग, पिंकी राजावत आदि महिलाएं शामिल हैं।