भागवत कथा श्रवण कर होती है आत्म शुद्धि : आचार्य प्रशांत

गणेशोत्सव के दौरान गल्लामण्डी में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा

भिण्ड, 22 सितम्बर। गणेश महोत्सव के दौरान पुरानी गल्ला मण्डी भिण्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस में भगवान वामन अवतार की झांकी, ध्रुव चरित्र, नरको का वर्णन, बली की लीला, पृथ्वी पूजा समेत अनेक लीलाओं का वर्णन किया गया।
इस अवसर पर वृंदावन से पधारे आचार्य प्रशांत तिवारी ने कहा कि भगवद कथा सुनने से ही मनुष्य का कल्याण होता है, श्रीमद् भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसका रसपान करने से मनुष्य का उद्धार होता है और घर में सुख शांति आती है। किशोरी जी राधा नाम की इतनी बडी महिमा है कि एक माला श्रीजी के नाम की करी जाए तो घर में सुख शांति होती है और राधा नाम लेने से सारे संकट कट जाते हैं। आप किसी भी भगवान की पूजा अर्चना करें, मगर ध्यान लगाकर मन में एक माला जरूर करें, जिससे मनुष्य का कल्याण होता है। मनुष्य को एक लोटा जल अवश्य नारायण देव और भगवान शिवलिंग पर जरूर चढाना चाहिए। कथा में मुख्य यजमान शकुंतला देवी-डॉ. महेशदेव मुदगल के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, संगठन मंत्री जितेन्द्र भदौरिया, पार्षद ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री कांग्रेस विवेक पचौरी, भाजपा जिलामंत्री राधे शर्मा, भाजपा नेता अर्पित मुदगल ने संयुक्त रूप से व्यास पीठ की आरती की।