अंतिम पंक्ति के मजदूर के सम्मान, समस्या एवं उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा भामसं

भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय श्रम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 19 सितम्बर। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई भिण्ड ने राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि गोपाल सिंह भदौरिया एवं विशिष्ट अतिथि भामसं के जिला भिण्ड-मुरैना विभाग प्रमुख ब्रजराज सिंह दण्डोतिया, एनएएएस भदौरिया एवं डॉ. एसके राजौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने एवं संचालन मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने किया।
बौद्धिक कार्यक्रम में ब्रजराज दण्डोतिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाता है। यह मजदूरों का संगठन है और हर वर्ग के मजदूर के उत्थान के लिए कार्य करता है। भारतीय मजदूर संघ अंतिम पंक्ति के मजदूर तक उसके सम्मान, समस्या एवं उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में भारतीय मजूदर एवं इसके अनुसांगिक संगठनों के स्वयं सेवकों ने बढ-चढकर भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से जिला मंत्री भिण्ड सुरेश बादल, ममता चौहान, सीता सोलंकी, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, नरेन्द्र सिंह भदौरिया, दिलीप सिंह, रामप्रकाश सिंह यादव, नरेश कुमार भटनागर, डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया, सुरेश कुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, ओमप्रकाश, अवधेश शर्मा, अंकित बादल आदि उपस्थित रहे।