जवाहर सिंह बने यादव (यदुवंशी) संगठन से जिलाध्यक्ष

ग्वालियर, 28 अगस्त। जवाहर सिंह यादव ठेकेदार को यादव (यदुवंशी) संगठन से ग्वालियर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार को दीनदयाल नगर स्थित डीएम स्कूल में संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश सिंह यादव ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनके साथ ही नागेन्द्र सिंह यादव को कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधुओं ने दोनों पदाधिकारियों को मलाएं पहनकर और सिर पर पगडी बांधकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जवाहर सिंह यादव ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे में निष्ठा पूर्वक और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा एवं संगठन का विस्तार करूंगा और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा रहूंगा। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश सिंह यादव, प्रदेश महासचि युवजन महासभा रणविजय सिंह यादव, देवेन्द्र पाठक पूर्व पार्षद, संजय सिंह यादव, अमन सिंह यादव इत्यादि समाज बंधु मौजूद रहे।