गायत्री प्रज्ञा पीठ पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित

जनकल्याण, शांति, स्वास्थ्य और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की भावना से यज्ञ का हुआ आयोजन

भिण्ड, 27 अगस्त। कुम्हरौआ रोड पर 40 दिवसीय अनुष्ठान के पूर्णाहुति में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ करवाया गया, जिसमें गायत्री प्रज्ञा मण्डल की सभी महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतिभा सिकरवार एवं चंद्रकांता भदौरिया द्वारा हवन यज्ञ कराया गया।
यज्ञ में उन भाई बंधुओं ने जिन्होंने 40 दिवस पूर्व गायत्री अनुष्ठान करने का संकल्प लिया था और तभी से निरंतर अनुष्ठान जारी रहा, जिसकी पूर्णाहुति में परिवार सहित सम्मिलित होकर यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। अपराजिता और निवेदिता ने व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग किया। 40 दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम रामप्रकाश सविता, बच्चू सिंह नरवरिया, भानुप्रताप सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सत्येन्द्र सिंह राजावत बॉस, देवेन्द्र सिंह राजावत, सत्यनारायण सिंह कुशवाह सहित 45 लोगों द्वारा पूर्ण हुआ। अनुष्ठान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में लोगों की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए किया गया।