मेहगांव में जनसंपर्क कर गांधी चौपाल लगाई
भिण्ड, 21 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व एवं गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के महासचिव, मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के गांधी चौपाल प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने सर्वप्रथम मेहगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमाला व पुष्प अर्पित किए। इसके बाद राजीव गांधी जनसंदेश यात्रा के माध्यम से दुकानदारों व आमजन से जनसंपर्क किया तथा गांधी चौपाल लगाकर राजीव गांधी के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जगदीश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामअवतार चौधरी एडवोकेट, कोहार मण्डल अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भोलाराम उपाध्याय, रेजीगुरु शर्मा, विष्णु तिवारी, अनूप दण्डोतिया, हरीश चन्द्र शुक्ला, रेहान खान, भविष्य वर्मा, पवन चौधरी, रमेश ओझा आदि उपस्थित रहे।