केन्द्रीय मंत्री तोमर का मेहगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 18 अगस्त। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री एवं मप्र भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में भारद्वाज कोठी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जोरदार स्वागत किया। ग्वालियर रोड मुरैना तिराहा पर नगरीय निकाय मंत्री ओपीएस भदौरिया ने स्वागत किया। जनपद पंचायत के सामने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भिण्ड के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने अपने समर्थकों के साथ केन्द्रीय मंत्री का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को गदा भेंट किया। केन्द्रीय मंत्री अटेर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए मेहगांव से होकर निकल गए। कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र सिंह तोमर जगह-जगह का स्वागत किया और पूरा भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता मिशन 2023 की तैयारी में पूरी ताकत से लगे हैं।
इस अवसर पर भाजपा मेहगांव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, पूर्व नप अध्यक्ष ममता भदौरिया, भारत सिंह रिंकू भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, भगीरथ गुर्जर भैया, कालीचरण शाक्य, मुन्नी नरवरिया, सुभाष थापक, सुरेश दांतरे, राधामोहन धमोले, अनिल राजौरिया पूर्व सरपंच कन्हारी, राहुल थोकदार गोरमी, देव चौधरी मेहगांव, रवि भदौरिया मानहड, उज्ज्वल कटारे कल्याणपुरा, मण्डल अध्यक्ष राजवीर, सुभाष थापक, पटेल यादव, रोहित करैया, रामवीर भदौरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनील भदौरिया, हरिओम गुर्जर, दिलीप भदौरिया, प्रमोद भदौरिया, गंभीर जाटव, कालीचरण शाक्य, प्रदीप परमार सहित सैकडों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।