सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
भिण्ड, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर जिला मुख्यालय भिण्ड के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण कर जनता और अतिथियों का अभिवादन किया। सहकारिता मंत्री भदौरिया ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोडे। परेड की टुकडियों ने हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए। उसके बाद परेड ने मार्च पास्ट किया और तिरंगे को सलामी दी। परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिह सिकरवार ने किया। द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार आदित्य मिश्रा ने सम्हाली। एसएएफ, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर महिला, एनसीसी सीनियर पुरुष, आईपीएस अकादमी, स्काउट दल, सेंट माईकल, गाईड बल के दल परेड में सम्मिलित हुए।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शा. एमएलबी कन्या उमावि, अशा. विद्यावती उमावि भिण्ड, शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड, अशा. मंशादेवी उमावि जवासा, सीएम राईज शा. उमावि क्र.दो भिण्ड, अशा. मॉडल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के बच्चो ने प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि ने किए पुरुष्कार वितरण
मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में एसएएफ बटालियन भिण्ड को प्रथम, जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल पुरुष को तृतीय पुरुष्कार प्रदान किया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शा. उमावि क्र.एक को प्रथम, सीएम राईज शा. उमावि क्र.दो को द्वितीय एवं अशा. मंशादेवी उमावि को तृतीय पुरुष्कार प्रदान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीक, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, केशव सिंह भदौरिया, जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और शहरी और ग्रामीणजन उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अनुभाग, तहसील, जनपद, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।